Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अघ्यक्षता में परिवहन योजना के अन्तर्गत अग्रणी जिला प्रबंधक सभी बैकों के जिला समन्वयक एवं वाहन विक्रेता एवं फाइनेंसर के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सबों के सहयोग से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में बक्सर जिला पूरे राज्य में द्वितीय स्थान पर पहुॅच गया है। शतप्रतिशत सफलता के लिए अभी और प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। योजना के कार्यान्वयन में जो बाधाएॅ आ रही है उसे आपस मे सामंजस्य बैठाकर दूर करने को कहा गया। फाइनेंसर एवं बैकों के जिला समन्वयकों से इस योजना के लाभुको के प्रति नरम रवैया अपनाने का आग्रह भी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चूॅकि सरकार की रोजगार देने वाली यह बहुत ही महत्त्वकांक्षी योजना है, अतएवं इसमे किसी भी तरह की परेशानी व व्यवधान का हल तत्काल निकाला जाएगा। उन्होंने किसी भी तरह की समस्या की जानकारी तत्काल देने को भी कहा। जिला परिवहन पदाधिकारी महोदय ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवश्यक कागजात एवं फीस की जानकारी लिखकर बैकों में प्रदर्शित करने को भी कहा ताकि किसी तरह का संशय लाभर्थियों को न रहें। आनेवाले समय में प्रखंडो में बड़े पैमाने पर वाहन मेला लगाये जाने की जानकारी दी गई। जिसमे बैकों के प्रतिनिधिगण, फाइनेंसर एवं गाड़ी के एजेन्सी के प्रतिनिधिगणों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। किसी भी तरह की जानकारी लेने व देने हेतु उनके द्वारा बनाए गए व्हाट्सग्रूप का प्रयोग करने को भी कहा गया। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक, फाइनेंसर गण, वाहन विक्रेता व प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!