
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित कोर्ट केसों की विवरणी सामने रखी। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बारी-बारी से सभी केसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं सभी संबंधित कार्यालय प्रधान को तथ्यात्मक बातों को सार संक्षेप में स्पष्ट रूप से तार्किक रूप से विश्लेषित कर तथ्याविवरणी बनाने को कहा। ताकि सरकार का पक्ष स्पष्ट एवं जोरदार तरीके से कोर्ट में प्रस्तुत किया जा सके। तैयार हो गये प्रतिशपथ पत्र को हाईकोर्ट में दायर कर ओथ लेने का निदेश दिया गया। आर0टी0पी0एस0 के तहत लंबे समय से मामलें को लंबित रखने वाले पदाधिकारियों पर अर्थदण्ड लगाने का आदेश दिया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर को राशन कार्ड एवं पेंशन से संबंधित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से करने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 को अकार्यरत चापाकलों की सूची आपदा विभाग को देने का निदेश दिया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आई0टी0 मैनेजर के साथ लगातार आर0टी0पी0एस0 केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, डी0सी0एल0आर0 बक्सर/डुमराँव, वरीय उप समाहर्तागण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंतागण उपस्थित थे।