
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति (स्थापना/सामान्य शाखा) की बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। सर्वप्रथम मृत सरकारी सेवक के आश्रित के नाम को नियुक्ति हेतु अनुशंसा करने पर विचार किया गया। सभी कागजातों की जाँचोपरान्त स्व0 विजय पासवान चौकीदार अंचल कार्यालय डुमराँव के पुत्र श्री अजय कुमार पासवान का नाम समूह-घ में नियुक्ति हेतु स्व0 सूरज यादव चौकीदार अंचल कार्यालय बक्सर के सुपुत्र श्री सुभाष कुमार यादव का नाम समूह-घ में नियुक्ति हेतु एवं स्व0 कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ब्रह्मपुर की पत्नी अनिता मिश्रा का नाम समूह-ग में नियुक्ति हेतु अनुसशित किया गया। पुनः स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले चौकीदार श्री भगेलू यादव ग्राम-चमीला, थाना-सिकरौल निवासी के पुत्र राज नारायण सिंह का नाम तथा श्री द्वारिका सिंह दफादार सर्किल नं0-03 ग्राम-विक्रमपुर इंग्लिश थाना सिकरौल निवासी के पुत्र कमलेश कुमार के नाम की अनुशंसा चौकीदार पद के लिए की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्थापाना शाखा, जिला सामान्य शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।