Wed. Apr 22nd, 2026

🚩हरितालिका तीज व्रत 18 सितंबर सोमवार को मनाया जाएगा🚩

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

हरितालिका तीज व्रत 18 सितंबर सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं अपनी सौभाग्य को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एवं कन्याएं भावी जीवन में सुखी दाम्पत्य जीवन को प्राप्त करने के लिए इस व्रत पर्व को तपस्या की भांति पूर्ण करती है।
हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. साथ ही ये व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है । प्रोफेसर मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस पर्व का संबंध शिव जी से है और ‘हर’ शिव जी का नाम हैं इसलिए हरतालिका तीज ज्यादा उपयुक्त है. महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखने का संकल्प लेती हैं. मुख्य रूप से ये पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने का है, हालांकि कोई भी स्त्री ये रख सकती है. इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है जिसको करने से संपन्नता की प्राप्ति होती है।
🚩हरितालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त🚩
प्रोफेसर मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री ने बताया कि महावीर पंचांग के के अनुसार 17 सितंबर को सुबह 9 बजकर 31 मिनट से तृतीया तिथि शुरू होगी जो अगले दिन यानी 18 सितंबर को दिन मे 10 बजकर 27 मिनट तक भोग करेंगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार से यह व्रत 18 सितंबर को ही रखा जाएगा.18 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात के 8 बजकर 24 मिनट तक का समय शिव और पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त है.लेकिन शाम को प्रदोष काल के समय पूजा करना बेहद अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!