
सावन के अंतिम सोमवार के लिए बक्सर के रामरेखा घाट से सैकड़ो की संख्या में जल लेकर महादेव को अर्पित करने के लिए निकले कांवरिया पर बक्सर के रामरेखा घाट पर कु व्यवस्था देखने को सामने आई कांवरियों का कहना था कि रामरेखा घाट पर शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है एवं महिला सांवरियो को वस्त्र बदलने की भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है कांवरियों का कहना था कि अती पौराणिक रामरेखा घाट पर इन सारी व्यवस्था को होना चाहिए सरकार इसके लिए रुपए खर्च करती है पर धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है स्थानीय लोगों का कहना है कि रामरेखा घाट पर शौचालय की व्यवस्था की मांग वर्षों से की जा रही है पर शौचालय की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है एकमात्र शौचालय है जो की घाट से काफी दूर पर है दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर महिला यात्रियों के लिए स्नान करने के बाद वस्त्र बदलने की भी व्यवस्था अस्थाई तौर पर नहीं है इससे घाट पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।