Fri. Apr 17th, 2026

दिनांक 18 मार्च 2021 को समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है जिसके तहत 60 वर्षीय या उससे अधिक के वृद्ध जनों को कोविड-19 के विरुद्ध लगने वाले टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाना है इसी क्रम में अधिक से अधिक वृद्धजनों का टीकाकरण करने हेतु समाजिक सुरक्षा के पेंशन धारियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिला में कुल 131533 वृद्ध पेंशन धारी हैं जिनका टीकाकरण किया जाना है अतः जिला के सभी वृद्ध पेंशन धारियों से जिला प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि टीकाकरण अभियान से वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें और अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण सेंटर पर पहुंचे अफवाह पर ध्यान नहीं दें कोविड-19 टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!