Sat. Apr 18th, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 8 मार्च 2022 के उपलक्षय में आज कार्यालय भवन, विधिक सेवा सदन, व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक जागरूकता -सह- प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह द्वारा एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, धर्मेंद्र कुमार तिवारी एवं उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रोत्साहन, पुरस्कार कार्यालय के सफल कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा पदक देखकर सम्मानित किया गया । मौके पर सर्वप्रथम अनीशा भारती को वर्ष 2021 के लिए बेहतर कार्य करने पर विशेष सम्मान एक मोमेंटो देकर किया गया । मौके पर पैनल पैनल अधिवक्ता मधु कुमारी, आरती कुमारी, रिंकी कुमारी, आदि एम0 पी0 हाई स्कूल, बक्सर की छात्रा सुमन, सुधा, सादिया, आरती, आदि जन नायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज की छात्राएं दामिनी, वर्षा, सुषमा, नेहा, रिचा, मधु, सुधा, सौम्या, आदि विधि सेविका सीमा, अंशु, रुकैया, काजल, प्रीति, नीतू, प्रियंका, निशा, आदि कार्यक्रम के दौरान विवेक कुमार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, चुरामन पुर बक्सर की छात्राएं मेघा, गायत्री, पूनम, रंभा, सोनी आदि ने जूडो कराटे से संबंधित विशेष प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने सशक्तिकरण के लिए अपने शरीर को किस तरह अपना ढाल और हथियार दोनो बना सकते हैं। छात्राओं द्वारा अपनी सुरक्षा- बचाव हेतु जूडो कराटे से संबंधित कुछ गुड़ भी सभी लोगो को बताया। जिसे देखकर माननीय जिला न्यायाधीश एवं उपस्थित सभी पैनल अधिवक्ता, कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज एवं पारा विधिक सेविका ने काफी सराहना की। कार्यक्रम का समापन व्यवहार न्यायालय, बक्सर में कार्यरत माननीय न्यायाधीशों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। जिसमें विशेष कर महिला न्यायाधीशों ने न्यायालय परिसर में लगाए गए पौधों को गोद लिया। साथ ही उसे अपनी संतानों की तरह रखने की सपथ ली। मौके पर माननीय प्रधान न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार द्वितीय, अवर न्यायाधीश राकेश रंजन, सीमा कुमारी, सुषमा कुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!