राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं, युवा/युवतियों के बीच स्वच्छता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।*
*परियोजना अधिकारी के द्वारा युवक/युवतियों को गंगा स्वच्छता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया और उन्हे स्वच्छता/श्रमदान अभियान में भाग लेने के लिए अनुरोध किया गया।*
*कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को बताया की स्वच्छता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी अति महत्वपूर्ण है हम सभी को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए।*
*कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र/छात्राएं मौजूद थे।