Tue. Jul 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया।*

*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। जिसमें आकाश पटेल 08.01.2024 से 12.01.2024 तक, नीतू कुमारी 12.01.2024 एवं ज्योति कुमारी 12.01.2024 को अनुपस्थित पाया गया। जिसके आलोक में इनके अनुपस्थित अवधि का वेतन/मानदेय कटौती करते हुए कारण पृच्छा करने हेतु जिला अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया।*

*दिनांक 11.01.2024 को 15 अभिलेख निबंधन हेतु रखे गये है। जिसका निष्पादन ससमय नहीं किया गया है। जबकि निबंधन कार्यालय बक्सर में पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर है। इस संबंध में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!