Sat. Jun 6th, 2026

यू0डी0आई0डी0 निबंधन नहीं कराने पर दिव्यांगजनों की बंद हो जाएगी, अन्य सुविधाओं से भी जाऐंगे वंचित
दिव्यांगजनों के यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनाने हेतु वर्ष 2018 से मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से दिव्यांगजनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। परन्तु दिव्यांगजनों द्वारा अभिरूची नहीं ली जा रही है। इसके लिए मार्च 2021 तक ही अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उन दिव्यांगजन जिन्होंने यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु निबंधन नहीं कराया है। जल्द ही पेंशन एवं दिव्यांगता से संबंधित अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित करने का निर्णय लिया जा सकता है। दिव्यांगजनों से अपील है कि यू0डी0आई0डी0 निबंधन को हल्के में न लें। दिनांक 15 सितम्बर तक निश्चित रूप से यू0डी0आई0डी0 निबंधन करा लें। यू0डी0आई0डी0 निबंधन https://www.swavlambancard.gov.in/ लिंक से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!