
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे जी के नेतृत्व में आज भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी कार्यकर्ताओं का बैठक डुमराँव स्थित कनक पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर आगामी दिनांक 17 अगस्त को होने वाली जिला कार्यसमिति के लिए बैठक के लिए रणनीति बनाई कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए जितना बेहतर प्रयास हो सकता है उतना करने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री श्री जीवेश मिश्रा और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए एवं जिला कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए बैठक आहूत की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू राय, विमलेश सिंह, शक्ति राय ,विजय सिंह, गोलू मिश्रा, रविकांत दुबे, अम्पू राय, सतीश राय, नवनीत सिन्हा, अमित बारी ,सोनू दुबे, विनय विनायक, अविनाश श्रीवास्तव इत्यादि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए बैठक को समाप्त किया गया ।