Fri. Apr 17th, 2026

कृषि प्रसार सेवा प्रदाता विषय पर 60 घंटे का होगा प्रशिक्षण
बक्सर: जिले के किसान अथवा ग्रामीण युवक एवं युवतियाॅं जो कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध क्षेत्रों में आवश्यक कौशल ज्ञान रखते हैं फिर भी मूल्यांकन एवं प्रमाणन के अभाव में उन्हें अकुशल क्षमता जाता है। वैसे युवक व युवतियों हेतु आत्मा,बक्सर द्वारा सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। आत्मा के परियोजना निदेशक-सह-जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि बेराजगार युवक व युवतियों एवं कृषक हेतु आर.पी.एल. का प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशलता का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा, ताकि सम्बंधित व्यक्ति अपने क्षेत्र में कुशलतापूर्वक कार्य कर सके।
क्या है आर.पी.एल. प्रशिक्षण: आर.पी.एल. का पूरा नाम रिकोगनेशन आॅफ प्रियर लर्निंग है, जिसको हिन्दी में ‘‘पहले की सीख की मान्यता’’ कहा जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि 60 घंटे निर्धारित की गई है। इस अवधि में एक सप्ताह का प्रशिक्षण आयोजित कर कृषक एवं बेरोजगार युवक व युवतियों को कुशलता का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। आत्मा द्वारा कौशल विकास योजना अंतर्गत आर.पी.एल. प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक बैच में अधिकतम 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने की योजना है।
प्रशिक्षण के लिए निर्धारित योग्यता:- इस प्रशिक्षण के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम मैट्रिक पास हो तथा उसके पास आधार कार्ड व पैन कार्ड हो।
आत्मा के उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक आत्मा कार्यालय,बक्सर अथवा सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अथवा सहायक तकनीकी प्रबंधक के कार्यालय में आवेदन उपलब्ध करा सकते है। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर 30 प्रशिक्षणार्थियों की संख्या पूर्ण होने पर आर.पी.एल. प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा, जो एक सप्ताह तक ई किसान भवन,बक्सर में संचालित होगा। प्रशिक्षण में सफल प्रशिक्षणार्थियों को कुशलता का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!