Thu. Oct 29th, 2026

*बक्सर-हैदरिया व बक्सर- वाराणसी सड़क से दिल्ली व वाराणसी की दूरी हो जाएगी कम: अश्विनी चौबे*समय की होगी बचत। यातायात होगा सुगम।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के चार नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इनमें से दो नए राष्ट्रीय मार्ग बक्सर संसदीय क्षेत्र से संबंधित है। इस संबंध में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया था।बक्सर-हैदरिया व बक्सर-वाराणसी फोर लाइन के निर्माण के प्रस्ताव के हरी झंडी मिलने पर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इन फोरलेन के निर्माण से पटना से वाराणसी व दिल्ली की दूरी काफी कम हो जाएगी। यातायात काफी सुगम हो जाएगा। आसपास लोगों को आने-जाने में काफी कम समय लगेगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बक्सर की सम्पर्कता सुनिश्चित करने के लिए 17 किमी लंबी बक्सर-हैदरिया सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से राजधानी पटना का दिल्ली तक चार व छह लेन से सीधा सम्पर्क हो जाएगा। अभी पटना से दिल्ली की दूरी 18-20 घंटे में होती है जो घटकर 10-12 घंटे हो जाएगी।बक्सर-वाराणसी यह नई सड़क होगी। पटना से बक्सर के रास्ते वाराणसी तक सुगम आवागमन के उद्देश्य से बक्सर-चौसा-वाराणसी नए फोरलेन पथ के एलाइनमेंट पर सहमति प्रदान की गई। इस एलाइनमेंट का 29 किमी हिस्सा बिहार में पड़ता है तो 62 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ता है। इसके बन जाने से पटना से वाराणसी की दूरी मात्र 225 किमी रह जाएगी। जो पटना-मोहनियां-वाराणसी की तुलना में लगभग 30 किमी कम हो जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!