
बक्सर जिले में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा बक्सर में विधानसभा के तरफ से बनी कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर एवं अनेक पार्टियों के विधायक गण उनके साथ बक्सर में आना हुआ कमेटी के सदस्यों के द्वारा कल्याण विभाग के छात्रावास का निरीक्षण किया गया एवं वहां के व्यवस्था के बारे में भी जाना गया पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि कल्याण विभाग के द्वारा चलाए जा रहे छात्रावासों में बहुत अनियमितता पाई गई है कहीं अधिक स्टूडेंट छात्रावास में दिखाए गए पर जांच के क्रम में बहुत कम बच्चे उपस्थित रहे उसके उपरांत खानपान की जांच की गई उसमें भी बहुत सारे त्रुटियां पाई गई छात्रावास में खाने के लिए छात्रों को ₹80 दिन के हिसाब से दिया जाता है पर माझी जी ने बताया कि छात्रों को रोटी के जगह पर चावल दिया जाता है हफ्ते में 2 दिन नॉनवेज देना है पर नहीं दिया जा रहा है इन सारी बातों को कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जिले में बहुत सारी त्रुटियां पाई गई पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया माझी जी से जब सवाल किया गया शराबबंदी पर उन्होंने कहा की हम शराबबंदी के पक्ष में नहीं है कभी भी उनसे जब सवाल किया गया अग्निपथ योजना के बारे में उन्होंने सधे अंदाज में कहा कि जब 17 साल में बहाली होगी 22 साल में रिटायर हो जाएंगे सरकार 21 साल के बाद शादी करने के लिए कानूनी तौर पर कहता है तो किसी लड़के की उम्र जब 21 साल की होगी तब तक तो वह घर पर आ जाएगा तो कौन लड़की वाला रिटायर आदमी से अपने लड़की की शादी करेगा साथी साथ उन्होंने कहा कि इस योजना के विरोध में हमारी पार्टी शुरू से रही है।