Fri. Jun 5th, 2026

*बक्सर जिले में संपत्ति के क्रय विक्रय का निबंधन कराना हुआ आसान/ अनुमंडल डुमराव में अवर निबंधन कार्यालय संचालित करने की मिली अनुमति*कैबिनेट की बैठक में बक्सर जिले में डुमराव अनुमंडल में अवर निबंधन कार्यालय खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है । विदित हो कि इसके लिए पूर्व में भी कई बार प्रस्ताव भेजा गया था ।जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप डुमराव अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अवर निबंधन कार्यालय के संचालन हेतु सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त हो सकी है । जिला अवर निबंधक के द्वारा सूचना दी गई कि अब अनुमंडल डुमराव क्षेत्र के निवासियों को संपत्ति के क्रय विक्रय के निबंधन हेतु बक्सर जिला मुख्यालय में नहीं आना पड़ेगा तथा निबंधन की सुविधा अब अनुमंडल कार्यालय डुमराव में शीघ्र ही उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!