
देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन महिला सशक्तिकरण व लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा: अश्विनी चौबेकेंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर श्रीमती मुर्मू के निर्वाचन से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो चुका है। राष्ट्रपति जैसे गरिमामयी और देश के सर्वोच्च पद पर उनका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। वन संपदा के रक्षार्थ समर्पित वनवासी समाज की वनदेवी स्वरूपा को देश के शीर्षस्थ पद पर आसीन होना समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है।राष्ट्र गौरव श्रीमती द्रोपदी को पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं।