Thu. Sep 17th, 2026

बक्सर के खरवनीयाँ गांव में संपन्न हुआ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के बाद निवेदक मिथिलेश पाठक के द्वारा प्रेस वार्ता आज बक्सर के वृंदावन वाटिका मैरिज हाल में किया गया उनके द्वारा बताया गया कि भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हमारे गांव खरवनीयाँ गांव में संपन्न हुआ जिसमें बक्सर के समस्त जनता गण उपस्थित हुए और यज्ञ को सफल बनाया उन्होंने अपने प्रेस वार्ता में तीन मुख्य उद्देश्यों पर प्रेस को इसके बारे में जानकारी दी पहला उन्होंने कहा कि बक्सर एक पावन धरती है विश्वामित्र की नगरी है और बक्सर का विकास भी उसी तरह होना चाहिए इसी के तर्ज पर उन्होंने कहा कि जैसे श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में 12 महीने 365 को दिन भंडारा चलता रहता है उसी के तर्ज पर बक्सर में भी भंडारा 12 महीने 365 दिन चलाने की योजना है जिस पर श्री मिथिलेश पाठक कार्य कर रहे हैं दूसरी बात उन्होंने बताई की बक्सर बावन भगवान की भी धरती है वह बक्सर में बावन भगवान की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं .उन्होंने कहा तीसरी बात श्री मिथिलेश पाठक ने बताई बक्सर के युवा काफी लगन सीन एवं किसी भी कार्य को करने में सक्षम है उन्होंने बताया कि वह गुजरात के कई सारी कंपनियों से वार्ता कर रहे हैं कि वह अपना उद्योग धंधा बक्सर में भी स्थापित करें क्योंकि बक्सर के लोगों को भी इससे बहुत लाभ होगा उन्होंने बताया कि बक्सर के लोग दूसरे राज्यों में जाकर काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं अगर उन्हें अपने राज्य अपने क्षेत्र में ही काम मिले तो वह काफी अच्छा कार कर पाएंगे इससे हमारे बक्सर का भी विकास होगा उन्होंने अपने प्रेसवार्ता में कहा कि मैं बक्सर से गुजरात में जाकर कार्य कर रहा हूं पर मुझे बक्सर की चिंता लगी रहती है उन्होंने कहा कि मैं सरकार से भी बातचीत करूंगा कि बक्सर में इंडस्ट्री लगाने के लिए सरकार हमारी सहायता करें। आखिर में श्री मिथिलेश पाठक ने पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हुए महायज्ञ के सफलतापूर्वक समापन पर स्वामी जी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!