Thu. Sep 17th, 2026
प्रो 0 मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री

🚩 होलिका दहन मुहूर्त 🚩

इस वर्ष 18 मार्च को नहीं 19 मार्च 2022 दिन शनिवार को होली मनाई जाएगी।

🔸🔸🔸🔸🔹🔹🔹🔹🔸🔸🔸🔸

होलिका दहन के लिए तीन शास्त्रीय नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
( 1)👉 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि हो।
(2) 👉 प्रदोष रात्रि का समय हो।
( 3)👉 और भद्रा बीत चुकी हो ।
उपरोक्त तीनों नियमों का पालन करते हुए 17 मार्च गुरुवार को रात भद्रा 12:56 मिनट तक है इसके बाद 12:57 मिनट के बाद से होलिका दहन का मुहूर्त निर्धारित किया जाता गया है । देश भेद को ध्यान में रखते हुए “ओम होलिकायै नमः” मंत्र का उच्चारण करते हुए होलिका दहन करना चाहिए ।

     *💐 होली रंगोत्सव 💐* 

काशी की अपनी परंपरा के अनुसार रंग की होली 18 मार्च शुक्रवार को होगी ।
शास्त्र नियम के अनुसार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 19 मार्च शनिवार को देश भर में रंग की होली का पर्व अपनी अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा।

विषेश-👉 पूर्णिमा तिथि 17 मार्च गुरुवार को दिन में 1:01 से प्रारंभ होकर 18 मार्च शुक्रवार को 12:53 पर समाप्त होगा ।

👉 17 मार्च 2022 गुरुवार को 1:00 बजे रात्रि के बाद सम्मत जलेगा तथा 19 मार्च 2022 शनिवार को पूरे देश भर में सर्वत्र होली मनाई जाएगी।

🔸🔸🔸🔸🔹🔹🔹🔹🔸🔸🔸🔸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!