Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने धान अधिप्राप्ति हेतु सरकार के दिशा-निर्देश के प्राप्त होने की जानकारी दी है। बक्सर जिला के लिए कुल एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है। धान अधिप्राप्ति की अवधि 23 नवम्बर 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक निर्धारित की गई है। सी0एम0आर0 देने की अवधि 23 नवम्बर 2020 को 31 जून 2021 तक निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई। विशेष परिस्थिति में एक महीने का अतिरिक्त समय 31 जुलाई 2020 तक के लिए दिया गया है। साधारण किस्म के धान की खरीद 1868.00 रूपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए किस्म की धान 1888.00 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!