Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बनने वाले खेल भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि खेल भवन बनने वाले चिन्हित भूमि पर स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर वाहन पार्किंग/गैराज का संचालन किया जा रहा है। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। इस संबंध में भवन निर्माण निगम के अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को अविलंब उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!