Fri. Jun 5th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा 03 किलोमीटर में बन रहे ज्योति चौक से बक्सर गोलंबर पथ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि लगभग 300 मीटर का ड्रेन वर्क का भी कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सड़क के किनारे बन रहे नाले पर लगातार स्लैब ढाला गया है। जिसमें कहीं भी ढक्कन/होल नहीं छोड़ा गया है। जिसके कारण नाले की साफ-सफाई कराने में कठिनाई होने की संभावना रहेगी। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को निदेश दिया गया कि नाले पर कम से कम 10 फीट की दूरी पर ढक्कन/होल का निर्माण करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही चौड़ीकरण का भी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!