Wed. Apr 22nd, 2026

गंगा घाटों का निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं एनबीसीसी के अधिकारी के साथ चर्चा करते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

सौंदर्यीकरण के लिए 17 घाटों को किया गया है चिन्हित, एक दूसरे से जुड़े होंगे घाट: अश्विनी चौबे

एसडीएम एवं एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ घाटों का किया निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर गंगा के घाट नए लुक में होंगे। रिवरफ्रंट ऐसा होगा, जहां पर सुबह शाम लोग टहल सकें। घूमने आए। इसकी व्यवस्था होगी। इसे ध्यान में रखते हुए 17 घाटों को चिन्हित किया गया है। सभी घाट एक दूसरे से जुड़े होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार की देर शाम एसडीएम एवं एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ बोट से घाटों का निरीक्षण किया था। इस दौरान घाटों के सौंदर्यीकरण, साफ सफाई की व्यवस्था शौचालय, बिजली व लाइट आदि की व्यवस्थाओं पर बिंदुवार चर्चा हुई है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
मौजूदा समय में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 8 घाटों को चिन्हित किया गया है। जिस पर तकरीबन 32 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य प्रस्तावित है, जिनपर काम चल रहे हैं। उसे गति प्रदान को कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने घाटों को और विस्तारित करने को निर्देशित किया है। इसके लिए संपूर्ण डीपीआर बनाने को भी कहा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बताया कि गंगा के सानिध्य में यहां आने वाले लोगों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभ मिले इसे ध्यान में रखकर भी प्रोजेक्ट तैयार करने को निर्देशित किया गया है। मुख्य उद्देश गंगा घाटों पर भारत की जीवंत सांस्कृतिक की झलक तीर्थ यात्रियों को मिले, यह प्रयास है। इसके साथ ही यहां स्वरोजगार के अवसरों का कैसे सृजन हो, इस पर भी फोकस किया गया है। स्वच्छता, गंदे पानी का ट्रीटमेंट शौचालय आदि की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नाथ, रामरेखा, किला, त्रिदंडी स्वामी जी समाधि घाट व लक्ष्मी नारायण घाट आदि सभी घाटों का निरीक्षण किया। श्मशान घाट में बिजली से भी शवदाह की व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!