Wed. Oct 28th, 2026

आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के प्रगति को समीक्षा की। आयुक्त महोदय ने 10 जनवरी 2021 को जिला के सभी मतदानकेन्द्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजित कर छुटे हुए मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निदेश दिया। 10 जनवरी को सभी बी0एल0ओ0 आवश्यक प्रपत्र लेकर मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस दिन नाम जोड़ने, हटाने, स्थानान्तरित करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक मतदाताओं को इस विशेष अभियान से लाभ उठाने की अपील भी आयुक्त महोदय ने की। युवा मतदाता, महिला मतदाता की संख्या बढ़ाने हेतु कॉलेजो/बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया। वैसे मतदानकेन्द्र जहाँ लिंगानुपात में अंतर है, वहाँ विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का निदेश दिया गया। मृत, स्थानान्तरित, एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर नाम वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का भी निदेश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ चारो विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं जिला इकाई के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!