Sat. Oct 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने इटाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न पैक्सो का औचक निरीक्षण कर धान क्रय के स्थिति की जाँच की। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय संबंधित विभिन्न कृषकों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जिला पदाधिकारी महोदय ने कृषि सलाहकार को धान बेचने के इच्छुक कृषकों की सूची बनाने का निदेश दिया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कृषकों का रजिस्ट्रेशन करवाने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित पैक्सो से समन्वय कर किसानो के धान की बिक्री सुनिश्चित करवाऐंगे। निरीक्षण के दौरान पैक्स के रजिस्टर एवं नमी जाँचने की प्रक्रिया की भी जाँच की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि धान क्रय में किसी भी स्तर पर कोताही व गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत प्राप्त होने पर जाँचोपरान्त दोषी के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!