Fri. Apr 17th, 2026

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में आज अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा एम. पी. उच्च विद्यालय, बक्सर में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित सभी पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने, मतदान प्रक्रिया को शत-प्रतिशत निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

 

इस अवसर पर प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी श्री आलोक नारायण वत्स सहित अन्य प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे। अपर समाहर्ता श्री सिंह ने प्रशिक्षण कार्य में लगे मास्टर ट्रेनर्स की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का सबसे बड़ा दायित्व है, जिसे प्रत्येक अधिकारी को निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ संपन्न करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!