भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक जी के एक दिन के बक्सर प्रवास के क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने अतिथिगृह बक्सर में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्वारा किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में SIR के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बोलते हुए कहा की सभ्य सामाजिक संरचना और सभ्य राजनीतिक वातावरण को बनाना और सुचारू रूप से चलाने के लिए संवैधानिक संस्था के मुताबिक चुनाव आयोग उत्तरदाई होता है। वोटर लिस्ट में सुधार और संशोधन का अधिकार चुनाव आयोग का होता है। बिहार के मतदाता सूची में जांचों प्रांत चुनाव आयोग ने पाया कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है। अपने माध्यम से जांच कराने पर पाया की एक व्यक्ति का नाम तीन तीन बुथों पर चढ़ गया है,जो गलत है। वर्षों से मृत व्यक्ति का नाम ज्यों का त्यों मतदाता सूची में चल रहा है।अगर एक व्यक्ति का नाम तीन बूथों पर है तो उसका संशोधन का नाम काटना चुनाव आयोग का दायित्व है। इसी बात को लेकर महागठबंधन के नेताओं के द्वारा घूम घूम कर भोली भाली जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। वे कह रहें हैं कि आज गरीबों का नाम वोटर लिस्ट में काटा गया, कल उनका आधार कार्ड रद्द होगा, परसों उनका राशन बंद किया जाएगा। ऐसी मिथक भाषा का प्रयोग कर महागठबंधन के नेता देश और जनता को गुमराह करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं तथा देश के प्रति लोगों के मनों में भ्रामक तथ्य उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।आपके चैनल के माध्यम से महागठबंधन के नेताओं को कहना चाहता हूं कि देश और बिहार की जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश ना करें नहीं तो आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता पटखनी देने का काम करेगी ।इनके झूठ फैलाने का मकसद है कि लोग संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा करना छोड़ दें। श्री आलोक ने एनडीए के द्वारा जनहित में किए गए जनहितकारी योजनाओं के विषय में पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की और कहां की आदरणीय मोदी जी और माननीय नीतीश जी के कार्यों से देश और बिहार की जनता खुश और प्रसन्न है ।उनका नैतिक, बौद्धिक और आर्थिक विकास हो रहा है। इसलिए आने वाले समय में बिहार की जनता एनडीए पर विश्वास कर आशीर्वाद देकर एनडीए की एक मजबूत सरकार बिहार में बनाने का काम करने जा रही है।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से राजेश सिन्हा, मनोज पाण्डेय,दीपक पाण्डेय, निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक, आशानन्द सिंह,शिशिर राय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।