नालसा और सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति(MCPC) की ओर से मध्यस्थता अभियान “मेडिएशन फ़ॉर द नेशन” एक जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 के सफल आयोजन हेतु आज व्यवहार न्यायालय, बक्सर मे माननीय श्री देवराज, जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश – सह- समन्वयक, मद्यस्थता केंद्र, बक्सर द्वारा सभी प्रशिक्षित अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गईं तथा अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता केन्द्र में आकर सुलह – समझौता से वाद के निपटारा कराने के लिए कहा गया ताकि यथाशीघ्र वादों का निष्पादन किया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लम्बित मामलों की आपसी समझौते के माध्यम से समाधान करना है।ताकि अदालतों में वादो का बोझ कम हो। बक्सर जिले का यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, माननीय श्री हर्षित सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
मौके पर श्रीमती नेहा दयाल अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर में मेडीएशन फ़ॉर द नेशन के तहत मध्यस्थता कराया जा रहा है। यह विशेष मध्यस्थता अभियान कार्यक्रम जनता के सहूलियत और समय की बचत को देखते हुए यह विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक जुलाई2025 से अनवरत रूप से जारी है जो 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है।।सुलह और समझौते के माध्यम से अपने वादों को त्वरित समापन के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस विशेष अभियान को सौहार्द पूर्ण निपटाने के लिए लगातार मध्यस्थ प्रशिक्षित अधिवक्ताओं को बहुसंख्यक वादों को सौहार्दपूर्ण,दोनों पक्षों को समझाते हुए समाप्त करने का आवाहन करते हुए उन्होंने और विशेष जानकारी दी।
अधिवक्ताओं ने भी मध्यस्थता के दरम्यान दोनों पक्षों के बीच आने वाली समस्याओं से अवगत कराया जिसका उतर सचिव द्वारा समझा कर बताया गया।
बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, सचिव , विंदश्वरी प्रसाद पांडेय, अशोक सिंह, राहुल आनंद, सरोज उपाध्याय, कृपा शंकर रॉय, राजेंद्र प्रसाद दुबे, श्रीमन नारायण ओझा, हरि शंकर प्रसाद, रवि रंजन सिन्हा, उमेश सिंह, बीरेंद्र कुमार ओझा आदि उपस्थित रहें l मौके पर सभी अधिवक्ता द्वारा मद्यस्थता कार्य में सहयोग करने का निर्णय लिया गया l