बक्सर -भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने स्थापना दिवस पर केक काटा
भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बक्सर सिविल कोर्ट के बार भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया , कार्यक्रम के जिला संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक संस्कारी पार्टी है जो हमेशा देश की विकास के लिए समर्पित है और हमेशा निचले पैदान के लोगों की उत्थान एवं उनके कल्याण के बारे में चिंता करती है।
उक्त कार्यक्रम में बक्सर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता माननीय जनार्दन राय जी पंकज कुमार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव अरविंद चौबे अजय तिवारी राकेश ओझा सुरेंद्र यादव प्रमिला पाठक मनोरंजन पाठक पवन कुमार सुशील पाठक जावेद अख्तर कामेंद्र सिंह संजय कुमार के अलावे सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।