Sun. Sep 13th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के तहत बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। जिसमें कुल 16 नये आवेदन पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें 13 आवेदनों की स्वीकृति समिति द्वारा दी गई। जिसमें कुल 1175000त=00 (ग्यारह लाख पचहतर हजार) रूपये की भुगतान लाभुकों के खाता के माध्यम से किया जाना है। द्वितीय किस्त के लिए कुल 09 आवेदनों का स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसमें 1200000=00 (बारह लाख) रूपया खर्च किया जाना है। यह राशि भी लाभुकों के खाते में हस्तांरित कर दी जायेगी। मनबोध कुमार के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है क्यूकि उनके द्वारा प्रतिवादी से समझौता कर लिया गया था। जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करके ही भुगतान की कार्रवाई करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक (मु0), जिला कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, विधायक प्रतिनिधि राजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!