Sat. Apr 18th, 2026

व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में आगामी 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु की गई बैठक ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार , नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, परिसर बक्सर में दिनांक 13 जुलाई 2024 को वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी परिपेक्ष में आज दिनांक 10 जुलाई 2024 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर देवेश कुमार के द्वारा कार्यालय भवन, विधिक सेवा सदन में जिले के सभी ग्राम कचहरी के सचिव के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक बैठक की गई। बैठक में सचिव, जिला प्राधिकार ने उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने ग्राम कार्यालय में सुलहनीय वादों को सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए चिन्हित कर वाद के दोनों पक्षकारों को सुलह समझौता के आधार पर अपने वादों को निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय में लंबित उनके वादों को सुलह के लिए प्रेरित करें। ग्राम कचहरी विभाग से संबंधित बहुत से मामले व्यवहार न्यायालय बक्सर में लंबित हैं इन वाद के पक्षकारों को यदि स-समय निर्देशित किया जाए तो न्यायालय पर बहुत से मुकदमों का बोझ कम हो जाएगा । मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आपके विभाग के भी बहुत से मामले जो व्यवहार न्यायालय में लंबित हैं आप सभी इन वाद के पक्षकारों को जिन्हें पूर्व में नोटिस के माध्यम से सुलह करवाने के लिए बुलाया गया है, उनके साथ प्री सिटिंग कर मामले का निस्पादन सुलह के आधार पर करवाये। मौके पर पैनल अधिवक्ता अखिलेश्वर् दुबे जिले के सभी ग्राम कचहरी के सचिव, शशि भूषण मिश्रा, सुमेर राम, अल्पना कुमारी, राधा देवी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!