
बक्सर जिले में वर्षा नहीं होने के कारण किसान परेशान है किसानों का कहना है कि सावन भी आ गया पर अभी तक हमारे जिले में वर्षा का नामोनिशान नहीं है धान का बिचड़ा लगाने के बाद अब उसे रोपने की बारी है पर वर्षा नहीं होने के कारण कैसे खेती की जाए किसानों का कहना है कि बिजली का सहारा है तो थोड़ी बहुत खेती हो भी जाए पर बिजली की आंख मिचोली भी जारी है दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि डीजल से खेती करना अब हमारे बस के बाहर है क्योंकि डीजल इतना महंगा हो गया है की 1 एकड़ में कई को हजार रुपए का डीजल लग जाएगा उससे किसान के पास आर्थिक तंगी भी हो जाएगी किसानों का कहना है कि सरकार के द्वारा डीजल अनुदान मिलता था वह भी सरकार ने बंद कर दिया उससे किसानों को थोड़ी राहत होती थी वह भी सरकार ने छीन लिया किसानों का कहना है कि खेती नहीं हो पाने से भुखमरी से जूझना पड़ सकता है सरकार को इस स्थिति को देखते हुए कुछ उचित व्यवस्था करनी चाहिए हम किसानों के लिए।