Sat. Jun 6th, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के नेतृत्व में बक्सर हाई स्कूल के प्रांगण में मकर संक्रांति उत्सव के अवसर पर मैत्री भोज सह कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने की तथा संचालन अखिलेश पांडे जी द्वारा किया गया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की संस्कृति और रीतिरिवाज़ को शुरू से अपनाती आ रही है! हमारी संस्कृति देश की अखंडता को बचाने में तथा आपसी आपसी भाईचारा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है! इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम रहा! भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का उतना ही चिंता करती है जितने ऊपर बैठे लोगों की ! आज भारतीय जनता पार्टी के सबसे सर्वश्रेष्ठ नेता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने दर्जनों योजनाएं निचले पैदान पर बैठे लोगों के लिए चलाया है! कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सह भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कार्यक्रम के आयोजक अमित पांडे को बधाई देते हुए कहा की इस कड़ाकी ठंड में आपने हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर एक बहुत सराहनीय कार्य किया है! इसलिए आप बधाई के पत्र है! कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन, डॉ बी के सिंह, पुरुष सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष अजय वर्माभाजपा प्रवक्ता तेज प्रताप सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे भरत प्रधान लक्ष्मण शर्मा कृष्ण कुमार सिंह गीट्टू तिवारी अमित सिंह ने भी संबोधित किया! आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और माला से स्वागत और अभिनंदन किया गया!2100 सौ लोग के बिच अमित पाण्डेय ने कम्बल वितरण किया!धन्यवाद ज्ञापन अभिनंदन सिंह के द्वारा किया गया! उक्त कार्यक्रम में दीपक पाण्डेय, अक्षय ओझा, अरविंद सिंह धनंजय राय सतीश दुबे, राकेश पांडे राजेश पांडे बंटू चौबे निशिकांत पांडे अनिल राणा रामाशंकर प्रसाद मुकेश सिंह नवीन ओझा राजीव रंजन चौबे अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!