Sun. Aug 2nd, 2026

” शिव दयाल पाण्डेय की रिपोर्ट,


माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, बक्सर श्री पुरुषोत्तम मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा नवनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए 50 -50 की संख्या में विधिक सेवको को दो दिन कार्यालय में बुलाया गया है। आज का प्रशिक्षण पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्यरत सुश्री रीमा कुमारी, श्रीमती कंचन कुमारी एवं विधि सेवक सत्रुघ्न सिन्हा द्वारा दिया गया। मौक़े पर माननीय न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि आप सभी को प्राधिकार एवं आम लोगो के बीच सेतु का कार्य करना है। जिले में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म, जाती, का हो, निशक्त हो, महिला हो, पीड़ित हो तो उसे आप सभी को विधिक सहायता प्रदान करने हेतु इसकी सूचना कार्यलय में देना है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय, बिहार पीड़ित प्रतिकार योजना, लेबर लॉ, डोमेस्टिक वायलेंस, बिहार स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी एक्ट 1987, फैमिली लॉ, नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत कराना था। जिससे कि वे सभी इन योजनाओं का लाभ आम लोगो एवं पीड़ितो को दिला सके। दिनांक 07 /08/2021 को प्रशिक्षण पैनल अधिवक्ता श्री प्रमोद कुमार एवं पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र कुमार पांडे द्वारा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!