Tue. Jul 28th, 2026

अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में वर्ष 2025 में आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आहूत की गई।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अंचल अधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर नगर, सिविल सर्जन बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि बक्सर के सभी गंगा घाटों पर साफ सफाई प्रकाश बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि लगभग सभी छठ घाटों पर मेडिकल टीम गठित कर प्रतिनियुक्ति करेंगे थाना अध्यक्ष बक्सर को निर्देशित किया गया की रात्रि के समय संवेदनशील क्षेत्रों में गस्ती बढ़ा देंगे।

नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि छठ घाटों पर पटाखे की बिक्री एवं पटाखा छोड़ने पर रोक लगाने का कार्य करेंगे इस कार्य में नगर थाना अध्यक्ष बक्सर विशेष सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!