Fri. Apr 17th, 2026

बिहार विधानसभा की चर्चित सीट बक्सर की चुनावी आम सभा को संबोधित करने के लिए भारत के यशस्वी गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह का आगमन बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में हुआ। आम सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन अशोक सिंह यादव जदयू जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया।सभा में बक्सर से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आनंद मिश्रा, राजपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधानसभा से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह, ब्रह्मपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी श्री हुलास पांडेय तथा आरा जिला के शाहपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के राकेश ओझा प्रत्याशी उपस्थित रहे साथ ही साथ लोजपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा रालोमो जिला अध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा तथा हम के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा मौजूद रहे।

स्वागत भाषण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने एनडीए के सभी उपस्थित प्रत्याशीयों का माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया और होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके विजय की कामना की। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृहमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत जिस रफ्तार से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमें पूर्ण विश्वास है की उनके मार्गदर्शन में तथा उपस्थित प्रत्याशी के विजयोपरांत उनके नेतृत्व में बक्सर भी विकास की प्रकाष्ठा को पार करेगा।

उपस्थित प्रत्याशीयों ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की बक्सर, राजपुर, डुमरांव तथा ब्रह्मपुर के विकास के लिए, लोगों की सुरक्षा के लिए,शिक्षा के माध्यम से बच्चे और बच्चीयो के सर्वांगीण विकास में कोई कोर असर नही होगी।

भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने कहा की भारत और बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है, इसलिए आप लोगों का भी कर्तव्य हो जाता है की रुलिंग पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनावें ताकि पुरे शाहाबाद का चहुंमुखी विकास हो सके। मैं आनन्द मिश्रा आपका सेवक के रुप में आपके बीच 24 घंटा उपस्थित रहुंगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने उद्बबोधन मे बक्सर वासियों का धन्यवाद दिया और कहा की आप सौभाग्यशाली हैं की आप उस धरती पर जन्म लिए हैं जहां प्रभु श्री राम की शिक्षा स्थली रही है। उमड़ती जनसमूह को देखकर गृहमंत्री अमित शाह भी अपने आप को उत्साहित नजर आए।

आज देश नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। कुछ दिनों से बक्सर के विकास की रफ्तार धिमी पड़ चुकी है, उस रफ्तार को धार देने के लिए बक्सर से आनन्द मिश्रा, राजपुर से संतोष निराला, डुमरांव से राहुल सिंह, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय तथा शाहपुर से राकेश ओझा को विजयी बनाने का कार्य करें। एनडीए की जीत ही विकास की गारंटी है।

सभा में एनडीए के चारों विधानसभा से कार्यकर्ता और मतदाता बहुतायात संख्या में भाजपा मतदाता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!