Sun. Apr 19th, 2026

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज, ट्रेन एवं कोच इंडिकेशन तथा कौशलपुर हाल्ट पर बुकिंग हॉल का लोकार्पण करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे

आधुनिक सुविधाओं से बक्सर रेलवे स्टेशन को किया जा रहा है लैस: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया जारी है। यहां पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई कार्य किए गए हैं। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। साथ ही 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी लोकार्पण हुआ है। इससे रेलवे स्टेशन का दृश्य काफी मनमोहक एवं आकर्षक लगेगा। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज, ट्रेन व कोच इंडिकेशन और कौशलपुर फॉल्ट स्थित बुकिंग हॉल का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की आन बान शान तिरंगा आज से भगवान श्री राम की शिक्षा दीक्षा स्थली बक्सर के रेलवे स्टेशन पर फहराएगा। जिससे लोगों में देश देशभक्ति के प्रेरणा मिलेगी। यहां पर अनमोल दृश्य देखने को मिलेगा। इस मौके पर 39 लाख की लागत से कौशलपुर हॉल्ट में बुकिंग व अन्य सुविधाओं का उद्घाटन हो रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ बक्सर रेलवे स्टेशन पर कोच ट्रेन इंडिकेशन व अन्य सुविधाओं के लिए 39.78 लाख की योजना का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि बक्सर रामायण सर्किट में शामिल है। देश के आदर्श स्टेशन बनाने में भी इसे शामिल किया गया है। यहाँ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस सबका ख्याल रखा जा रहा है। इस कड़ी में आज महत्वपूर्ण सुविधाओं का लोकार्पण किया गया है। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बक्सर रेलवे स्टेशन से राणा प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रतन केजरीवाल भाजपा नेता सुमन कुमार श्रीवास्तव कार्यकर्ता हरिशंकर गुप्ता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विकास श्रीकांत तिवारी भरत प्रधान कुंवर सिंह सौरभ तिवारी राहुल दुबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!