Wed. Apr 22nd, 2026

14 सितंबर 2024 को आयोजित होगी वर्ष 2024 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एव सत्र न्यायाधीश द्वारा की गई बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार स्थानीय व्यवहार न्यायालय, बक्सर के अपने प्रकोष्ठ में आनंद नंदन सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा जिले के जिला पदाधिकारी, कार्यरत बैंको के मुख्य शाखा प्रबंधकों, साथ ही, खनन विभाग, वन विभाग, नगर परिषद, माप तौल विभाग, श्रम विभाग एव जिले में कार्यरत सभी बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों / अधिकारियों के साथ एक बैठक अपने प्रकोष्ठ में संपन्न की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर 2024 को आयोजित होगी। आपसी सुलह – समझौते के आधार पर आप सभी ज्यादा से ज्यादा मामलों के आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए लोगो एवं अपने बैंक के ग्राहकों, बैंक ऋण धारकों को प्रेरित करें। बैंको के तरफ से उन्हें उनके ऋण अदाएगी में यदि विशेष छूट दी जाए तो अधिक से अधिक मामले का निष्पादन हो सकता है। इसके लिए हम सभी को प्रत्नशील रहना होगा। लोक अदालत को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इससे पहले बक्सर न्यायमंडल में कार्यरत जिले सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने भी बैंकों को अपने ऋण वसूली में अदाकर्ताओं के प्रति उदारता रखने को कहा है। जिला प्राधिकार, बक्सर के अध्यक्ष, आनंद नंदन सिंह ने मौके पर उपस्थित सभी बैंक पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी लोग निष्पादित होने वाले वादों की सूची साथ ही पक्षकारों के लिए नोटिस यथाशीघ्र साझा करें। ताकि संबंधित पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सूचना भेजी जा सके। जिससे संबंधित मामले का निपटारा और आसान हो जाएगा। मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत के पक्षकारों के लिए पूर्व काउंसलिंग की भी व्यवस्था जिला प्राधिकार, बक्सर भवन में की गई है। पक्षकार इसमें भाग ले सकते हैं। बैंक द्वारा पूर्व में भी चिन्हित किए गए निष्पादित होने वाले वादों को आप राष्ट्रीय लोक अदालत के पहले भी निष्पादित कर सकते हैं। बैठक में भाग लेते हुए नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश, सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के सुलह के आधार पर निपटारा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर, जिला पदाधिकारी -सह- उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर, अंशुल अग्रवाल, माप तौल विभाग के अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया के वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित पांडेय, इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक, राजीव कुमार, लीड बैंक मैनेजर सतीश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के बैंक कर्मी, खनन विभाग के अधिकारी, अंबिक कुमार, खनन निरीक्षक, बक्सर, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अधिकारी, आनंद घनश्याम, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता, शशि भूषण मिश्रा, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता, विष्णु दत्त द्विवेदी, बिजली विभाग के अभियंता, शिव कुमार, साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर, सतीश कुमार, नीलाम पत्र पदाधिकारी, केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ राय आदि मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!