Sat. Jun 6th, 2026

भारतीय सेना दिवस बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला बक्सर द्वारा अहिरौली स्थित कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह के अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष एस के सिंह के संचालन में धूम धाम से मनाया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरसी के निवर्तमान कमामेंडेंट ब्रिगेडियर ए के यादव और विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर प्रवीन कुमार,कर्नल ओमप्रकाश (निवर्तमान कर्नल वेटरंस) रहे।

वही मेहमानो में मुख्य रूप से सामिल होने वालों में आरा के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप और उनके सहयोगी,बलिया के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह और उनके सैकड़ों सहयोगी,गहमर के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह और उनके सहयोगी , रोहतास से कर्नल आर एन सिंह अध्यक्ष,और कैमूर से अध्यक्ष मुखराम राय और साथी भी मौजूद रहे।

इधर बक्सर के ईसीएचएस ओआईसी और पूरा स्टाफ एनसीसी के एसएम साहब और पूरा स्टाफ सामिल रहा।

वही संरक्षक के तौर पर डा वी के सिंह (वी के ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर शामिल रहे।

क्रयाक्रम में बक्सर के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ सामिल होकर माहोल को सैनिक नुमा बना दिया।वही वीर नारियों का सम्मान और मीडिया बंधुओं का सत्कार से माहौल तालियों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी और राम जानकी आश्रम सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा एक से एक रोचक प्रस्तुति सबको मंच से बंधा रहा।

वहीं वक्ताओं ने भी अपने जोशीले और सटीक सब्दों के सामंजस्य से श्रोताओं को बार बार ताली बजाने और भारत माता को जय बोलने पर मजबूर करता रहा।माहौल को देखकर लग रहा था की ये पूर्व सैनिक नहीं बल्कि सीमा पर तैनात सक्रिय सैनिक है।

कार्य क्रम की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा झंडातोलन के साथ हुआ इसके बाद बच्चों और वक्ताओं ने ऐसा समा बांधा की सभी मंत्र मुंग्ध रह गए।

अध्यक्ष राम नाथ सिंह सैनिकों के समस्याओं को गिनाते हुए जोर देकर कहा कि बक्सर में सबसे जरूरी ईसीएचएस के साथ यहां के हॉस्पिटल का इंपेनल होना जरूरी है उन्होंने पटना से आए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वी के ग्लोबल और मां शिवरात्रि मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का डॉक्यूमेंट प्रोसेस में है अगर आप लोगों का सहयोग रहा तो ये कार्य भी बक्सर के पूर्व सैनिकों के लिए वरदान साबित होगा।

समापन शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रीति भोज के साथ हुआ।

धन्यवाद महासचिव शैलेश ठाकुर ने दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकारणी ने दिन रात तन मन धन से मेहनत करके इसे सफल बनाया और पूरे सैनिकों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में आर एन मिश्रा,हरिशंकर सिंह एस सी, ललन मिश्रा,राज बली यादव, केशो यादव,दयाशंकर यादव,अवध कुमार यादव,जग नारायण सिंह,अवधेश राय,शिवमंगल सिंह, बरमेश्वर चौहान,सुमेर ठाकुर,आर बी ओझा आदि मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!