Fri. Jun 5th, 2026

भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में बक्सर की अनु कुमारी का अहम योगदान रहा अनु सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की बेटी ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी बेटी ने हासिल नहीं किया था।

 

भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के साथ पूरे बक्सर का मन बढ़ा दिया भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहला नेत्रहीन महिला टी 20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया और इस गौरवशाली अध्याय में अनु का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह ने अनु से दूरभाष पर बात करके उन्हें शुभकामनाएं दिए तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अनु अभी मुंबई गई है आने के बाद उसको जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा

इस बात की जानकारी वरीय उप समाहर्ता सह खेल उपाधीक्षक श्री आलोक नारायण वत्स द्वारा दी गई खेल उपाधीक्षक ने भी उसको अपना शुभकामना दिए तथा देश के साथ बक्सर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!