भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन 17 सितंबर के दिन पर आज बक्सर किला मैदान पर राज्यसभा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके आयोजक केन्द्रीय कोयला मंत्री माननीय सतीष चन्द्र दुबे जी रहे। खेल महोत्सव की
अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन तथा संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में-श्री अवधेश नारायण सिंह सभापति बिहार विधान परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण में ओमप्रकाश भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर यह खेल महोत्सव अपने आप में एक भावनात्मक वातावरण को विकसित करने का भाग है। माननीय प्रधानमंत्री ने भी जीवन में खेल के महत्व को प्राथमिकता दे कर बच्चों और बच्चीयों के साथ साथ राष्ट्र के निर्माण में खेल की महता को समझा है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में अवधेश नारायण सिंह सभापति बिहार विधान परिषद ने कहा कि खेल की सकारात्मक भावनाओं से भाई चारा की उत्पत्ति होती है जिससे राष्ट्रीय भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा की सांसद खेल महोत्सव एक राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन है जिसे भारत सरकार ने लाॅन्च किया गया है।जिसका उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना,गांव गली में छिपी हुई प्रतीभा को सामने लाना है, क्षेत्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
महोत्सव के आयोजक केन्द्रीय कोयला मंत्री सतीष चन्द्र दुबे ने कहा की भारत सरकार के सहयोग से बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में खिलाडिय़ों के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है जिसमें मेडल लाओ नौकरी पाओ,खेल छात्रवृत्ति योजना,8053 पंचायतों में खेल मैदान,ब्लौक स्तर पर स्टेडियम,जिला स्तर पर मल्टी पर्पज हौल,जिम और स्टैडियम, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए विशेष छुट आदि कयी सराहनीय कार्य सरकार ने चला रखा है। मानव जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है।खेल से खिलाड़ी के साथ साथ देश का भी सर्वागिण बिकास होता है। कार्यक्रम के अंत में
ध्यनवाद ज्ञापन -श्री दुर्गेश उपाध्याय संयोजक क्रीड़ा मंच बक्सर ने किया। कार्यक्रम को सफलीभूत सफलता में अरविंद कुमार ओझा उर्फ बबलू ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय रही है। कार्यक्रम में
गरिमामयी उपस्थित -संतोष पाठक, प्रदीप दुबे, धन्नजय राय,रानी चौबे, कैमूर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय,अमित पाण्डेय, कृपा शंकर चौबे, धनंजय मिश्रा, सतीश दुबे, रमेश गुप्ता, संध्या पाण्डेय, वर्षा पाण्डेय, जय प्रकाश राय, सतीश दुबे, उमाशंकर पाण्डेय, तेज प्रताप छोटे, विनय उपाध्याय, संजय साह,अभिनन्दन सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।