आत्माशाषी पर्षद की बैठक का आयोजन
किसानों के लिए प्रशिक्षण, परिभ्रमण एवं अन्य योजना पर हुई चर्चा
आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में आत्माशाषी पर्षद की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा ने एजेंडावार समीक्षा प्रारंभ की।
समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि आत्मा द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला इत्यादि की कार्य योजना तैयार की गई है।
किसनों के लिए जिला पदाधिकारी ने माॅडल कृषि फार्म पर गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्व में कई बार निदेशित किया गया था, इसके बावजूद भी अब तक इसमें अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा संबंधित स्थलों पर क्या-क्या कार्य किया गया है, इसका विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उक्त माॅडल कृषि फार्म को शीघ्र विकसित करने का निदेश दिया गया।
मत्स्य पालक द्वारा पूर्व में मत्स्य बिक्री केन्द्र के लिए सुझाव दिया गया था। जिला पदाधिकारी के निदेश पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि जिले के ग्यारह प्रखंडों में स्थल चयन हेतु विभाग से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के उपरांत बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर को आत्मा से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।
केला उत्पादक ने केला से सम्बंधित अंर्तराज्जीय प्रशिक्षण कराने का सुझाव दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर को निदेश दिया कि कार्य योजना में केला उत्पादन विषय पर अंर्तराज्जीय प्रशिक्षण का प्रस्ताव तैयार कर किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान केवीके बक्सर, उप परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी बक्सर सहित अन्य पदाधिकारी व किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।किसानों के लिए प्रशिक्षण, परिभ्रमण एवं अन्य योजना पर हुई चर्चा।