प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में वर्तमान खरीफ मौसम 2025 में जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से करने एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन, बक्सर में श्री शालीग्राम सिंह, सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, बक्सर-सह-अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, डुमराँव, के नियंत्रण में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाती है। यह नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नं०- 8210704121, 9473081675 पर कार्यरत रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम में संधारित शिकायत पंजी में उर्वरक से शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के सहायता हेतु श्री राकेश कुमार सहायक एवं श्री सुमित कुमार पाण्डेय, परिचारी (जिला कृषि कार्यालय, बक्सर) को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया जाता है।
नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आदेश दिया जाता है कि उर्वरकों की बिक्री अधिक मूल्य पर किये जाने के अलावा उर्वरकों की कालाबजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त होने पर उसे शिकायत पंजी में अंकित कराकर शिकायतकर्ताओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करेगें।