Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर

आज पूरे बिहार में जंगल राज एवं गुंडाराज चल रहा है अपराधी बेलगाम होकर सरेआम हत्या एवं बलात्कार कर रहे हैं सरकार सोई हुई है और बिहार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं आज जिस प्रकार से सरे आम दिन दहाड़े पटना के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में अपराधियों ने जीस प्रकार से हत्या की है यह बिहार सरकार के लिए शर्म की बात है पुलिस प्रशासन पूरी तरह से असफल हो चुकी है पूरे बिहार में हत्याओं का बोलबाला चल रहा है उक्त बातें बक्सर जिला कांग्रेस के निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने प्रेस बयान जारी कर कहा की जिस तरह से बिहार में अपराधी बे लगाम हो गए हैं एवं पटना के भीड़ इलाके में स्थित सबसे बड़े एवं सुरक्षित अस्पताल में हत्या हुई है यह सरकार की पूरी तरह बिफलता है पटना एवं बिहार में जिस प्रकार से अपराध बढा हुआ है यह जंगल राज नहीं बल्कि महाजंगल राज कहा जा सकता है अपराधियों का मनोबल जिस तरह से बढा हुआ है एवं पुलिस प्रशासन एवं सरकार मौन होकर तमाशा देख रही है आम जनता कहीं भी सुरक्षित नहीं है जब सुरक्षित हॉस्पिटल जहां मरीज के संबंधी को भी पास द्वारा अंदर भेजा जाता है वहां बिना सुरक्षा जांच के पांच अपराधी अस्पताल के दूसरे तले पर जाते हैं एवं मरीज की हत्या कर हथियार लहराते हुए सुरक्षित निकल जाते हैं यह घोर महाजंगल राज पूरे बिहार में फैल चुका है प्रतिदिन हत्या होना सरकार का मौन रहना एवं प्रशासन द्वारा किसानों पर हत्या का आरोप लगाना अपने आप को निर्दोष साबित करने की प्रयास की जा रही है डॉ मनोज पांडे एवं डॉ प्रमोद ओझा ने बिहार के राज्यपाल से मांग किया है कि अबीलंब बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए एवं अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए जिससे बिहार की जनता एवं जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!