Wed. Apr 22nd, 2026

बढ़ते भारत और बढ़ते बिहार के साथ अहम भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी बक्सर द्धारा एक कदम और बढ़ते हुए बक्सर जिले के राजपुर तथा बक्सर विधानसभा का संयुक्त कार्यशाला भाजपा कार्यालय अहिरौली में आहूत की गई तथा ब्रह्मपुर विधानसभा और डुमरांव विधानसभा की संयुक्त कार्यशाला डुमरांव के नगर भवन में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा द्धारा किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार भाजपा के महामंत्री राजेश वर्मा,तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी तथा बक्सर जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा उपस्थित हुए।भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यशाला के रूपरेखा एवं कार्यशाला की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले चुनाव को देखते हुए बूथ सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को आप और हम विधिवत एवं स्पष्ट रूप से समझ गए तो चुनाव में हम सभी विजय श्री हासिल जरूर कर लेंगे।

बूथ सशक्तिकरण के संयोजक एवं तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी जो इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित है उनसे आग्रह पूर्वक अनुरोध है कि अपने-अपने बूथ पर नौजवानों की एक टोली बनाकर घर-घर जाकर गरीब कल्याण की जो भी योजनाएं चल रही है उसे जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें। बूथ के हर तबके डॉक्टर, वकील, किसान, मजदूर, गरीब -गुरबा लोगों तक देश के विकास के लिए जो जो कार्य किया गया है और आने वाले समय में कार्य होने वाले हैं उन सभी कार्यों को सहजता से समझा देंगे तो आने वाले चुनाव में हम सफल हो सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में उपस्थित खर्च कर्ताओं को देखकर एहसास हो रहा है कि आने वाला कल हम लोगों और आपका है आपकी उपस्थिति बता रही है कि मोदी जी की ताकत को दुश्मन देश लोहा करने के लिए क्यों मजबूर है। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को बूथ जीतने के ट्रिक बताएं और कहा की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अगर अपना बूथ जीतने की ताकत रखता है तो चुनाव जीतने से हमें कोई नही रोक सकता और बढ़ते भारत, बढ़ते बिहार को चार चांद लग जाऐगा।

कार्यशाला में अन्य वक्ताओं में राजपुर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह, मनोज पाण्डेय प्रभारी, बक्सर विधानसभा संयोजक सतीष त्रिपाठी, राजीव रंजन सिंह प्रभारी,अरुण कुशवाहा,राणा प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश ओझा प्रदेश कार्यालय मंत्री, सौरभ तिवारी, विरेन्द्र केशरी, रमेश वर्मा थे। डुमरांव कार्यशाला का संचालन बलिराम पाण्डेय तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में डुमरांव नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन धनंजय त्रिगुण महामंत्री ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंग्लिश पाठक नंदजीत सिंह जितेंद्र दुबे मनोज सिंह सोनू राय सच्चिदानंद भगत विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह अनिल पांडे इंद्रजीत बहादुर सिंह, माया सिंह, किरण सिंह महिला प्रवासी,वर्षा पाण्डेय, संध्या पाण्डेय,सुधा गुप्ता,कंचन देवी,सबिता देवी,प्रतीभा सिंह,पिंकी पाठक, पुष्पांजलि देवी, दुर्गावती चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!