Tue. Apr 28th, 2026

14 सितंबर 2025 को आई ई एस एम बक्सर की स्पेशल मीटिंग शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष सह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और आई ई एस एम बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने किया । जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने अपनी बेजोड़ उपस्थिति दिखाकर एकता का परिचय दिए ।नेत्रदान सक्षम पखवाड़ा टीम के सचिव श्री अतीश कुमार सिंह और प्रमुख दृष्टि प्रकोष्ठ के प्रमुख श्री दिनेश प्रसाद सिंह ने नेत्रदान की महत्व को बताते हुए विशेष जानकारियां दी ।आई ई एस एम के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने नेत्रदान और रक्त दान पर जोर देते हुए उसके महत्व को विस्तृत रूप से समझाया । रक्त वीरों को भी अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । संगठन के मनोबल को बढ़ाने वाले आई ई एस एम बक्सर के मुख्य सलाहकार सूबेदार राधा मोहन पासवान जिन्होंने सभी सैनिकों को नाश्ता कराने हेतु 4000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जिन्हें निर्देशक साहब द्वारा अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । 11 सैनिकों ने आई ई एस एम की सदस्यता ग्रहण की । संगठन की विस्तार और एकता तथा घर घर सदस्यता अभियान चलाने की सभी प्रखंड अध्यक्षों ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की वचनबद्धता दोहराई । बहुत से सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने अपनी समस्याओं को संगठन में रखा जिन्हें शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया । सभी सैनिकों ने एक स्वर में पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक , पी सी डी ए के सभी अधिकारी गण एवं पी सी डी ए अधिकारी माननीय मनोज सिंह साहब के कार्यों की काफी सराहना की । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि आई ई एस एम बक्सर एक स्वक्ष छवि के लिए जाना जाता है जो सभी सैनिकों को बराबर का सम्मान देता है जिसका सभी सैनिकों ने गगनभेदो नारों के साथ समर्थन किया । संगठन के विस्तार हेतु सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला मुख्यालय के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलग अलग अपना विचार प्रकट किए । जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह ने संगठन के लेखा जोखा का पूर्ण विवरण सैनिकों को दिया । भारत माता की जय, वंदे मातरम , जनरल सतवीर सिंह जिंदाबाद, पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक जिंदाबाद, पी सी डी ए के सभी अधिकारी गण जिंदाबाद, पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब जिंदाबाद , मेजर पी के पाण्डेय जिंदाबाद और अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से सारा वातारण गुंजीत हो उठा । अंत में सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा सभी सैनिकों का धन्यवाद देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर उपस्थित महासचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, कार्यकारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक ,उप सभापति सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, सचिव सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, कार्यकारिणी पूर्व चेयरमैन सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव, राजेंद्र चौबे, राजेंद्र तिवारी, ,सूबेदार जंग बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह,उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, उप संयोजक भरत मिश्रा, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री चंद्रजीत सिंह, इटाढी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार त्रिवेणी दुबे, सूबेदार मेजर आई डी सिंह, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, सूबेदार मेजर शिव मुनि राय,नायब सूबेदार जग नारायण साहू, लाल बिहारी प्रसाद, दिनेश शास्त्री, राजपुर डायरेक्टर हाकिम प्रसाद, कैप्टन आर सी पाल,सूबेदार मेजर मोहम्मद यूनिस खान, सूबेदार जैनेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, कैप्टन अशोक उपाध्याय,अवधेश प्रसाद, सूबेदार सुदामा प्रसाद, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, तकनीकी ऑफिसर धनंजय दुबे,लाल बिहारी राय, अंबिका राय , पवन कुमार , सुरेंद्र सिंह, एस के ओझा , हरे राम ओझा कमल मिश्रा, संयोजक राम नाथ सिंह, उमा शंकर शर्मा, कामख्या पाण्डेय, रामाशीष सिंह, सीता राम साहू, ललन चौबे, राम इकबाल सिंह,मुरली मनोहर पाण्डेय, श्री किशन लाल, संजय सिंह, सुरेश यादव,विनोद मिश्रा, रवि कांत राय, वीरांगना मीरा देवी, सावित्री देवी, कौशल्या देवी, एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!