Thu. Sep 17th, 2026

किसान कल्याण संवाद- माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार-सह- कृषि मंत्री जी की नई पहल किसानों के कल्याण हेतु सार्थक प्रयास।

आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार-सह-कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ‘किसान कल्याण संवाद’ एवं ‘किसान युवा सम्मान समारोह ‘ कार्यक्रम का आयोजन डी०आर०सी०सी० बक्सर में किया गया।

किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा किसानों की भागीदारी बढ़ाने, योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इससे किसानों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।

संवाद कार्यक्रम में किसानों द्वारा एक-एक कर अपने अनुभवों को साझा किया गया।

इस अवसर पर ‘कृषक युवा कल्याण सम्मान’ के तहत जिले के वैसे युवा किसानों से संवाद किया गया, जिन्होंने कृषि में नवाचार, जैविक खेती, बागवानी, फूलों की खेती, या तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह संवाद उन्हें प्रोत्साहित करेगा और अन्य किसानों को भी प्रेरणा देगा।

माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि जिले के किसानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बक्सर जिले में जैविक खेती की अपार संभावना हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिले में नवीनतम तकनीक से लैश खेती को राॅल माॅडल के रुप में विकसित करने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि में नवाचार, जैविक खेती, बागवानी, फूलों की खेती, या तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ साथ समाहरणालय सभा कक्ष में कृषि तथा खान एवं भू-तत्व विभाग के कार्यों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं यथा कृषि यांत्रिकरण योजना, कस्टम हायरिंग सेंटर, सिंचाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मैनुअल कृषि यंत्र कीट वितरण आदि में जिले की प्रगति से माननीय उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया।

समीक्षा के क्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के कल्याण हेतु जिला प्रशासन बक्सर सदैव तत्पर है। जिला प्रशासन सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के आलोक में कार्य कर रही है। किसी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित होने पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी को उनके बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर श्री संजय कुमार अग्रवाल सचिव कृषि विभाग, डॉ० बीरेंद्र कुमार यादव विशेष सचिव कृषि विभाग, श्री नितिन कुमार सिंह कृषि निदेशक, श्री धनंजयपति त्रिपाठी अपर संयुक्त सचिव-सह-निदेशक बामेती, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, खनिज विकास पदाधिकारी बक्सर, सभी संबंधित पदाधिकारी एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!