Sun. Apr 19th, 2026

आज बक्सर के दलसागर खेल मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को अग्नि की लपेट में धकेल रही है महंगाई बेरोजगारी सिंचाई और कमाई से पूरे देश की दुर्दशा हो गई है युवा बेरोजगार होकर रोड पर घूम रहे हैं सारी कंपनियों को प्राइवेट हाथ में बेचा जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आने वाले दिनों में उखाड़ फेंकना होगा इसके पूर्व श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी को हेलीपैड से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से एवं गाड़ी के काफिले के साथ दलसागर खेल मैदान में जिला अध्यक्ष डा मनोज पांडे जी के नेतृत्व में आए जहां जनसभा को संबोधित किए, जनसभा को संबोधित करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्वारु श्री देवेंद्र यादव बिहार विधान परिषद में के नेता विपक्ष मदन मोहन झा बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी राजपुर विधायक विश्वनाथ राम राजा पकड़ के विधायिका श्रीमती प्रतिमा दास खगड़िया विधायक छत्रपति यादव करहगर विधायक संतोष मिश्रा बक्सर सांसद सुधाकर सिंह सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के साथ पूरे देश में बेरोजगारी महंगाई गैस सिलेंडर की दाम घरेलू सामान की कीमतों में भी बेतहासा वृद्धि हुई है सभा की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बक्सर और बिहार की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बक्सर की धरती से ही क्रांति का आगाज होगा सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बक्सर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना हमारे लिए गौरव की बात है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे इसके पहले जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने मुकुट पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया एवं आगत अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया सभा को संबोधित करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा शाहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!