Sun. Apr 19th, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अहिरौली,बक्सर में एक भारत – श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन अभियान को लेकर अभियान की जिला समिति और विधानसभा समितियों की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में पिरो कर एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी निमित्त एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन अभियान चलाया जाना है। बैठक में इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई गई।

बैठक में डॉ राजेश सिन्हा, मनोज पांडेय, पूनम रविदास ,बलराम पांडेय, निर्भय राय, रमेश गुप्ता, अरविंद पासवान, सुनील कुमार सिंह, निकू तिवारी ,राजीव रंजन सिंह,आशानंद सिंह, सतीश राय, नंदलाल पंडित, गोविंद सिंह, विनोद पांडे सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!