Tue. Apr 21st, 2026

जिला कांग्रेस कमीटी कार्यालय पर आज बिहार में आम जनता पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर आर्थिक बोझ थोपने के विरुद्ध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार की मनमानी एवं जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में किया गया प्रेस वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए सदर विधायक संजय कुमार तिवारी राजपुर विधायक विश्वनाथ राम एवं जिला कांग्रेस कमीटी अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने करते हुए कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से सरकार आम जनता से सेवा प्रदान करने के पहले की शुल्क ले लेती है एवं यह एक केंद्रीय कृत व्यवस्था है जिसे मनमानी ढंग से जो बिल हो उसे बनाकर जब इच्छा हो जनता के बिजली काट दी जा रही है ना तो बिजली विभाग का मीटर चेक करने वाला आम जनता के पास जाएगी जनता कोई शिकायत नहीं कर पा रही है ऐसे में सरकार एजेंसी द्वारा मोटी रकम लेकर जिस प्रकार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से बिहार की जनता को लूटने का कार्य करने की कोशिश कर रही है यह कांग्रेस कमेिटी करने नहीं देगी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह कार्य जबरदस्ती रूप से आम जनता से की जा रही है एवं बिहार की जनता से पैसे वसूली का कार्य किया जा रहा है प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस कमिटी के सभी नेता शहर के विभिन्न इलाकों में घूम कर आम जनता को प्रीपेड और स्मार्ट मीटर के खामियों को बताते हुए कहा कि स्मार्ट और प्री पैड मीटर से आप सभी को लूटा जा रहा हैं जिसका आप सभी भी इस मीटर का विरोध करें प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के नेता कामेश्वर पांडेय प्रदेश प्रतिनिधि विनय सिंह राज नारायण दुबे भोला ओझा श्रीमती पुष्पा बर्मा संजय दुबे कमल पाठक अजय ओझा नीलू मिश्रा अजय यादव यादव राम प्रसन्न द्विवेदी युवा अभय मिश्रा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी संजय पांडे रूनी वर्मा श्रीमती निर्मला देवी श्रीमती रीता देवी मंतूर्ण देवी विंध्याचल देवी रेखा देवी शारदा देवी त्रिजोगी नारायण मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!