गुप्त सूचना मिली की नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गाँव में विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व पे०-स्व रामचन्द्र लाल के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनि गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, बक्सर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमराँव के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापामारी करने का दिशा-निर्देश दिया गया। गठित टीम द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी के कम में अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए 07 अभिक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पताः-
1. विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व पे०-स्व रामचन्द्र लाल, सा०-चन्दा, थाना-नया भोजपुर, जिला-बक्सर। 2. पिन्टु शाह, पे०-बिन्दा साह, सा०-बोक्ता बरही, थाना-सूपी, जिला-सितामढ़ी।
3. मो० आजाद, पे०-नूर मोहम्मद, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार,
जिला-मुंगेर। 4 मो० मोनु पे०-मो० उसमान, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर। 5. मो० अब्दुल्ला, पे०-समिम, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर।
6. मो० राजु पे०-जहीर, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर।
7. मो० इबरान, पे० मो० इस्लाम, सा०-मिन्नत नगर, थाना-पूरब सराय फारिंग, जिला-मुंगेर।
बरामदगीः- 1. पिस्टल टाइगर प्लेट-36 पिस, 2. कॉर्क रङ-35 पिस, बैरल 33 पिस, बट-20 पिस, ड्रील मशीन-03, लेन्ध मशीन 01, ग्रेन्डर-01, मोबाईल-03